national
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने किया दो शूटरों का एनकाउंटर, दो पुलिसकर्मी घायल
INT News31 August 2026 at 07:34 am

शामली, 31 अगस्त। उत्तर प्रदेश के शामली में पुलिस ने सोमवार को हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के मामले में दो संदिग्ध हत्यारों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने से पहले संदिग्ध हत्यारों ने अपराधी राहुल का नाम लिया है।