national · उत्तर प्रदेश
2022 की हार नहीं भूले अखिलेश, इसलिए एसआईआर पर उठा रहे सवाल : भाजपा
INT News27 September 2026 at 10:47 pm

लखनऊ/वाराणसी/गाजीपुर, 27 सितंबर। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। नेताओं ने समाजवादी पार्टी पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।