समाचार · मध्य प्रदेश
रतलाम में आज से तीन दिन पटवारी नहीं करेंगे काम:5 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर हड़ताल; काम होंगे प्रभावित
मध्यप्रदेश पटवारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर रतलाम जिले के पटवारी 15 से 17 जुलाई तक हड़ताल पर रहेंगे। संघ ने वर्षों से लंबित पांच सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि सात दिनों में समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हड़ताल के दौरान राजस्व से जुड़े कई कार्य प्रभावित होने की संभावना है। 15 से 17 जुलाई तक रहेगा काम बंद पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार ने बताया कि प्रदेशभर के पटवारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संगठन ने विभिन्न माध्यमों से शासन तक अपनी समस्याएं पहुंचाई हैं और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर समाधान की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक न तो महाधिवेशन की तारीख तय हुई है और न ही लंबित मांगों पर कोई निर्णय लिया गया है। इसी के विरोध में रतलाम जिले के पटवारी 15 जुलाई से 17 जुलाई तक सामूहिक रूप से काम बंद रखेंगे। संघ का कहना है कि यदि सात दिनों के भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को अगले चरण में ले जाया जाएगा। कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन हड़ताल की घोषणा से पहले पटवारी संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संघ का कहना है कि लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने से पटवारी संवर्ग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है। तीन दिन प्रभावित रहेंगे राजस्व कार्य हड़ताल के चलते नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित राजस्व विभाग से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो सकते हैं। आम लोगों को इन सेवाओं के लिए अतिरिक्त इंतजार करना पड़ सकता है। ये हैं पटवारी संघ की प्रमुख मांगें पटवारी संघ का कहना है कि यदि निर्धारित समय में मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।