national · दिल्ली
क्यूबा भारत के साथ व्यापार और निवेश बढ़ाने का इच्छुक: राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन
INT News23 October 2026 at 11:59 pm

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन ने कहा कि भारत और क्यूबा के राजनीतिक संबंध बेहद मजबूत हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक संबंध अभी भी उनकी वास्तविक क्षमता से काफी पीछे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश जैव प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।