Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

अगस्त का राशन अटका! 16 दिन से FCI गोदाम बंद, 16 पंचायतों में नहीं हुआ उठाव

INT News20 August 2026 at 10:49 pm

प्रतापपुर. प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम पिछले 16 दिनो से बंद है गोदाम बंद रहने से डीलरो को अगस्त माह राशन उठाव नही हो रहा है. जिससे डीलरो को कार्डधारियो को राशन उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है. अगस्त माह राशन कार्डधारियो तक नही पहूंच रहा है.

वही डीलर राशन उठाव को लेकर प्रतिदिन गोदाम का चक्कर काट रहे है. कई डीलरो ने बताया की अगस्त माह के राशन उठाव के लिए प्रतापपुर एफसीआई गोदाम आ रहे है. 16 दिनो से गोदाम बंद पडा है. जिससे डीलरो को राशन नही मिल रही है डीलर के राशन उठाव नही होने से कार्डधारियो को राशन नही मिल रही है इधर कार्डधारी भी प्रतिदिन राशन के लिए परेशान है प्राप्त जानकारी कि अनुसार एफसीआई गोदाम का देखरेख प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पप्पु कुमार यादव कर रहे हैं.

एमओ जेएसएससी व सीजीएल से जुडे है जिसके चलते वह गोदाम का संचालन ठीक से नही कर रहे है. मालूम हो की प्रतापपुर प्रखंड में 18 पंचायत में से 16 पंचायतो को राशन उठाव नही हुआ है. डीलरो ने समय पर राशन उठाव कराने की मांग किया है.

ये भी पढ़ें: पीठ पर बैग, हाथ में जूते और सामने उफनती नदी... ऐसे स्कूल पहुंच रहे 629 बच्चे

ये भी पढ़ें: School Holiday : 4 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, बैंक और ऑफिस में भी छुट्टी