Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

धनबाद में युवक पर फायरिंग से सनसनी, कनपटी छूकर निकली गोली; बाल-बाल बची जान

INT News31 July 2026 at 11:33 pm

धनबाद : बरोरा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट इलाके में शुक्रवार शाम युवक पर कथित फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. चेकपोस्ट निवासी मधु मंडल ने बरोरा थाना में शिकायत देकर माथाबांध निवासी सनी चौहान, राज कुमार चौहान, आकाश चौहान और एक अज्ञात व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है.

मधु मंडल के अनुसार, आरोपितों ने उसे घेर लिया और कनपटी पर गोली चला दी. गोली कान की बाली को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया. जान बचाने के लिए भागने पर आरोपितों ने उसके पीछे भी कई राउंड फायरिंग की. भागने के दौरान गिरने से उसके हाथ और पैर में भी चोट लग गई.

क्या कहती है पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों के बीच घटनास्थल से दो खोखा मिलने की चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें...

गर्भ में ही जेनेटिक बीमारियों की होगी पहचान, RIMS की बड़ी उपलब्धि, अगले एक साल तक जांच फ्री

धनबाद: असर्फी हॉस्पिटल पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ जुर्माना, अवैध निर्माण हटाने का आदेश