Saturday, 1 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में लूट का आरोपी गिरफ्तार:वारदात के कुछ घंटे बाद ही मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ा, साथियों की तलाश जारी

INT News1 August 2026 at 12:57 am

रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। मामले के मास्टरमाइंड कनवर बाग को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वारदात में शामिल उसके तीन अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, अजीत नाडार ने चौकी रामनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनका बेटा दुकान जाने के लिए घर से निकला था। गोपालनगर पहुंचने पर मोहल्ले का रहने वाला कनवर बाग अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने पहले युवक से अश्लील गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की और उसके पास रखी नकदी लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। एसीसीयू-थाना टीम ने पकड़ा घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) दीपमाला कश्यप ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पांडेय, सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा और रामनगर चौकी प्रभारी को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ के साथ तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी कनवर बाग की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लूट में इस्तेमाल किए गए सामान और नकदी की बरामदगी की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।