Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

world

भारत ने श्रीलंका को 250 मीट्रिक टन वजन वाले बेली ब्रिज सौंपे, बुनियादी ढांचे के विकास को म‍िलेगी मदद

INT News6 August 2026 at 09:42 pm

कोलंबो, 6 अगस्त। भारत के श्रीलंका में उप उच्चायुक्त मैत्रेय कुलकर्णी ने गुरुवार को श्रीलंका के सहकारी विकास उप मंत्री उपाली समरसिंघे को अतिरिक्त बेली ब्रिज सौंपे। इन पुलों को भारतीय सेना के इंजीनियर श्रीलंका में स्थापित करेंगे। इससे लोगों की आवाजाही फिर से बेहतर होगी और देश के बुनियादी ढांचे के विकास को भी मदद मिलेगी।