समाचार · मध्य प्रदेश
58 किलो डोडाचूरा मिला, दो तस्कर गिरफ्तार:एक पंजाब और दूसरा यूपी का रहने वाला, कुकड़ेश्वर पुलिस ने पकड़ा
जिले में कुकड़ेश्वर पुलिस ने 58 किलो से ज्यादा अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने अरावली गोशाला के पास टामोटी रोड पर एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। 3 अगस्त की रात बिना नंबर की बाइक को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके तीन बैगों से कुल 58.840 किलोग्राम डोडाचूरा मिला। पुलिस ने नशीला पदार्थ और बाइक दोनों को जब्त कर लिया है। यूपी और पंजाब के रहने वाले हैं आरोपी पकड़े गए आरोपियों में रंजीत सिंह (28, निवासी फर्रुखाबाद, यूपी/हाल निवासी बठिंडा, पंजाब) और मनीष कुमार (29, निवासी बठिंडा, पंजाब) शामिल हैं। 5 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत केस दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। नशे की यह खेप किसने मंगवाई थी, इसकी जांच के लिए पुलिस मंगलवार को आरोपियों को लेकर पंजाब रवाना हो गई है।