समाचार · महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ में बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मुंबई-पुणे में हल्की बारिश

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हैं. मौसम विभाग ने 25 सितंबर को विदर्भ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. ये मौसम गतिविधियां 26 सितंबर को भी जारी रह सकती हैं.
विदर्भ में भारी बारिश का अलर्ट
IMD के मुताबिक, 25 सितंबर को विदर्भ में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. 26 सितंबर को भी यहां भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है. इसके बाद 27 सितंबर से फिलहाल किसी विशेष चेतावनी का अनुमान नहीं है.
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी मौसम बदलेगा
मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 25 और 26 सितंबर को गरज-चमक और तेज सतही हवाओं का अलर्ट है. हालांकि 27 सितंबर के बाद इन इलाकों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है.
मुंबई-पुणे में कैसा रहेगा मौसम?
मुंबई में 25 सितंबर को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है. अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 27°C रह सकता है. 26 सितंबर को भी हल्की बारिश का अनुमान है.
वहीं, पुणे में भी 25 और 26 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. यहां अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम 20°C रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: Video: सिक्किम में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से घरों को नुकसान, 128 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
महाराष्ट्र Weather: एक नजर में
विदर्भ: 25 सितंबर को बहुत भारी बारिश, 26 सितंबर को भारी बारिश
मध्य महाराष्ट्र: 25-26 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाएं
मराठवाड़ा: 25-26 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाएं
मुंबई: 25-26 सितंबर को हल्की बारिश
पुणे: 25-26 सितंबर को हल्की बारिश
27 सितंबर के बाद: महाराष्ट्र के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी नहीं