Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नशे में किराना दुकान पर तोड़फोड़ और मारपीट:शराब की बोतल-पत्थरों से हमला, युवती घायल; पुलिस ने 2 युवकों गिरफ्तार

INT News25 September 2026 at 08:43 am

सतना के नागौद थाना क्षेत्र में किराना दुकान बंद कर रहे परिवार पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ परिवार के सदस्यों से मारपीट की। हमले में एक युवती घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। दुकान बंद करते समय पहुंचे युवक पुलिस के मुताबिक, घटना 22 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे की है। खेरवा टोला निवासी सियाबाई अपनी बेटी सरस्वती कुशवाहा और बेटों रोहित व राहुल के साथ किराना दुकान बंद कर रही थीं। इसी दौरान चंदकुइया निवासी सचिन शुक्ला (33), गांधी चौक नागौद निवासी तौफिक खान (21) और सतीश बेल्दार समेत 4-5 लोग वहां पहुंचे। पुलिस के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे। वहां पहुंचते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार के लोगों से मारपीट करने लगे। दुकान में तोड़फोड़, शराब की बोतल और पत्थर से हमला आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया। परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट के दौरान शराब की बोतल और पत्थरों से हमला करने का भी आरोप है। इस दौरान सरस्वती कुशवाहा को चोट लगी और वह मौके पर बेहोश हो गईं। घटना के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई। दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी नागौद पुलिस ने मामले में सचिन शुक्ला और तौफिक खान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।