national · उत्तराखंड
उत्तराखंड: पति के खिलाफ एफआईआर के बाद बिगड़ी मंत्री रेखा आर्या की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
INT News15 October 2026 at 11:03 pm

देहरादून, 15 अक्टूबर। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें देहरादून के केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस दिन की है जब उन्होंने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई थी।