समाचार · हरियाणा
डबवाली में 5 स्वीट्स शॉप पर फूड विभाग की रेड:डेयरियों में दूध की जांच, बर्फी- गुलाब जामुन के सेंपल लिए, रेट लिस्ट लगाने के निर्देश
त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की क्वालिटी जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम डबवाली में अभियान चलाया। टीम ने मिठाई, दूध और घी के सैंपल लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील बिश्नोई ने बताया कि 5 मिष्ठान भंडारों से मिठाइयों के सैंपल लिए गए। न्यू भवानी मिष्ठान भंडार से बेसन पिन्नी व रसगुल्ला, ओम बीकानेर स्वीट्स से गुलाब जामुन व खोया बर्फी, छप्पन भोग स्वीट्स से कलाकंद व खोया बर्फी, ग्रोवर स्वीट्स से रोस्टेड खोया बर्फी और ईशान स्वीट्स से फीके खोये के सैंपल लिए गए। डेयरियों से गाय-भैंस के दूध के सेंपल लिए इसे अलावा गर्ग, मोहन, श्री बालाजी और बब्बर डेयरी से गाय, भैंस और मिश्रित दूध के सैंपल लिए गए। एक डेयरी से घी का सैंपल लिया गया। सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डॉ. बिश्नोई ने आम लोगों से कहा कि त्योहारों पर बहुत सस्ती मिठाइयां खरीदते समय सावधान रहें। खुली, बिना ढकी और साफ-सफाई के बिना बनी मिठाइयां न खरीदें। रंगीन और ज्यादा चमकीली मिठाइयों से बचें। मिठाईयां में अनावश्ययक रंगों का प्रयोग न करने के निर्देश उन्होंने हलवाइयों और मिठाई विक्रेताओं को मिठाइयां तैयार करते समय स्वच्छता बनाए रखने तथा अनावश्यक रंगों का इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही, दुकानों में मिठाइयों के डिस्प्ले के पास स्पष्ट रूप से लिखने को कहा कि मिठाइयां वनस्पति तेल से बनी हैं या घी से। उन्होंने मिठाइयों की कीमतों को भी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने पर जोर दिया। डॉ. बिश्नोई ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त की ओर से 17 अगस्त को विशेष गजट अधिसूचना जारी की गई थी। विभाग का उद्देश्य त्योहारी सीजन में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना तथा मिलावट पर अंकुश लगाना है।