world
स्यूटा प्रवासी संकट पर ईयू गृह मंत्रियों की आपात बैठक आज
INT News4 August 2026 at 11:48 am

मैड्रिड, 4 अगस्त। यूरोपीय संघ (ईयू) की मंगलवार को स्यूटा प्रवासी संकट पर बैठक तय है। सदस्य देशों के गृहमंत्री हालात की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपात बैठक करेंगे। स्पेन के उत्तर अफ्रीकी क्षेत्र स्यूटा में अवैध प्रवासियों के बड़े पैमाने पर प्रवेश के बाद ईयू के सदस्य देशों में राजनीतिक मतभेद बढ़ गया है।