world
चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1.16 लाख नए उद्यम स्थापित
INT News8 August 2026 at 10:23 pm

बीजिंग, 8 अगस्त। चीन के राष्ट्रीय बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा शनिवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की पहली छमाही में नए उद्योगों और उभरते क्षेत्रों से जुड़े उद्यमों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान ह्यूमनॉइड रोबोट क्षेत्र में 1 लाख 16 हजार नए उद्यम स्थापित हुए, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.5 प्रतिशत अधिक है।