Saturday, 12 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बुरहानपुर के गणेश पंडालों में फिर लगेगा QR कोड:एक स्कैन में पुलिस होगी अलर्ट, शिकायत पर सीधे पुलिस अधिकारियों तक पहुंचेगी जानकारी

INT News12 September 2026 at 08:30 am

बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान इस बार भी शहर के पंडालों में QR कोड लगाए जाएंगे। लोग इसे स्कैन कर अपनी शिकायत, समस्या या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकेंगे। यह व्यवस्था पिछले साल तत्कालीन एसपी आशुतोष बागरी ने शुरू की थी, जिसे पुलिस ने प्रभावी माना था। बाद में इसे जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में भी लागू किया गया। QR कोड के नीचे मिलेंगे पुलिस अधिकारियों के नंबर एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि इस बार QR कोड के साथ दो और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रत्येक QR कोड के नीचे संबंधित थाना प्रभारी, बीट प्रभारी और पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर लिखे होंगे। इससे लोग जरूरत पड़ने पर सीधे फोन कर सूचना दे सकेंगे। अगर स्थानीय स्तर पर शिकायत पर सुनवाई नहीं होती है, तो QR कोड के जरिए दर्ज शिकायत बड़े अधिकारियों तक भी पहुंच सकेगी। दो से तीन पंडाल के बीच रहेगा पुलिसकर्मी गणेश उत्सव के दौरान हर दो से तीन पंडाल के बीच एक पुलिसकर्मी तैनात किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक पंडाल से दो लोगों को पुलिस का सहयोगी बनाया जा रहा है। ये दोनों अपने पंडाल में तैनात पुलिसकर्मी के संपर्क में रहेंगे। किसी तरह की समस्या होने पर वे पुलिस को तुरंत सूचना देकर मदद ले सकेंगे। पंडाल समितियों को दिए जाएंगे नियम पुलिस की ओर से पंडाल समितियों के लिए कुछ नियम भी जारी किए गए हैं। इनमें पंडाल में क्या करना है और किन चीजों से बचना है, इसकी जानकारी दी जाएगी। इन निर्देशों को सभी पंडालों तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल शहर और जिले के अलग-अलग इलाकों में गणेश पंडाल तैयार करने का काम चल रहा है।