world
नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से नाराज ट्रंप, समिति के फैसले को बताया 'स्थायी दाग'
INT News10 October 2026 at 11:24 am
वॉशिंगटन, 10 अक्टूबर। नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने से नाराज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुरस्कार समिति पर तीखा हमला किया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने आठ अंतरराष्ट्रीय संघर्षों को खत्म करने में भूमिका निभाई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया गया। उन्होंने इस फैसले को शर्मनाक और अमेरिका के साथ अन्याय बताया।