national · महाराष्ट्र
पुणे: महिला समूहों की 5.69 लाख रुपये की रकम गबन मामले में आरोपी वसूली अधिकारी को जमानत
INT News1 October 2026 at 10:59 pm

पुणे, 1 अक्टूबर। पुणे जिले के इंदापुर तालुका के भिगवण में महिला बचत समूहों के कर्ज की किस्तों के रूप में 66 महिलाओं से 5 लाख 69 हजार 508 रुपए वसूलने और यह रकम संस्था में जमा नहीं करने के मामले में आरोपी वसूली अधिकारी सुरेंद्र चंद्रकांत घोलप को अदालत से जमानत मिल गई है।