world
जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से किया हमला, लारक द्वीप पर हमले के जवाब में कार्रवाई का दावा
INT News31 August 2026 at 08:25 am

तेहरान, 31 अगस्त। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने सोमवार को दावा किया कि उसने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी हवाई ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से संयुक्त हमला किया है। यह कार्रवाई रविवार रात ईरान के लारक द्वीप पर हुए कथित अमेरिका-इजरायल हवाई हमले के जवाब में की गई है।