Wednesday, 8 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर हटाये गये, जानें कौन बने नये प्रभारी

INT News8 July 2026 at 09:26 pm

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पश्चिम बंगाल के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को हटा दिया है. उनकी जगह नये प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी गयी है. कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गयी है. इसमें कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है.

प्रकाश जोशी बंगाल के नये प्रभारी बने

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि प्रकाश जोशी पश्चिम बंगाल के नये प्रभारी बनाये गये हैं. गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु और पुडुचेरी का प्रभारी नियुक्त किया गया है. दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. कांग्रेस ने बुधवार को अपने संगठन में इस फेरबदल की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी.

राष्ट्रीय संगठन में सचिव रहे हैं बंगाल के नये प्रभारी जोशी

उत्तराखंड से संबंध रखने वाले जोशी इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में सचिव की भूमिका निभा चुके हैं. अब उनकी जिम्मेदारी बंगाल में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की होगी, ताकि आगामी निकाय चुनावों के साथ-साथ 2029 के लोकसभा और 2030 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन में सुधार हो सके.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश डाउन, सभी 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : जीए मीर

जम्मू-कश्मीर से आते हैं गुलाम अहमद मीर

जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले गुलाम अहमद मीर अब तक पश्चिम बंगाल के प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे. बंगाल के प्रभारी बनाये जाने से पहले वह पड़ोसी राज्य झारखंड के भी प्रभारी रह चुके थे. जीए मीर जम्मू कश्मीर विधानसभा के सदस्य भी हैं.

ये भी पढ़ें: बंगाल में वोट के बाद हिंसा, कांग्रेस कार्यालय पर हमला, इंदिरा-राजीव की तस्वीरें फाड़ी, गरियाहाट थाने पर प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर हटाये गये, जानें कौन बने नये प्रभारी · Indian News Trust