national · बिहार
बांकीपुर उपचुनाव: निर्दलीय ट्रांसजेंडर उम्मीदवार प्रिया सिन्हा ने भरा नामांकन, सुरक्षा और रोजगार को बनाया मुद्दा
INT News13 July 2026 at 11:51 pm

पटना, 13 जुलाई। बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए निर्दलीय ट्रांसजेंडर उम्मीदवार प्रिया सिन्हा ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास की कमी का आरोप लगाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं को विधानसभा तक पहुंचाना है।