national · महाराष्ट्र
मनीषा कायंदे ने फ्लाई दुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सराहा, बोलीं-वे सम्मान के हकदार
INT News1 October 2026 at 10:48 pm

मुंबई, 1 अक्टूबर। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने फ्लाई दुबई विमान के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थिति में भी कैप्टन मच्छार ने हिम्मत और धैर्य दिखाया। उनकी सूझबूझ से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। मनीषा कायंदे ने कहा कि उनका साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है।