समाचार · उत्तराखंड
उत्तराखंड से कौन जाएगा राज्यसभा? आज फाइनल हो जाएगा नाम, निशंक समेत इन नामों की चर्चा

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट नवंबर में खाली हो रही है। इस सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी करीब एक दर्जन नामों पर विचार कर रही है और आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में इन सभी नामों पर चर्चा होगी। बैठक में स्क्रीनिंग के बाद कुछ नामों का एक पैनल तैयार होगा जिसे हाई कमान को भेज दिया जाएगा।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राज्यसभा प्रत्याशी चयन के लिए नामों की स्क्रीनिंग के साथ ही संगठन के अन्य कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।उम्मीदवार के नाम हाई कमान फाइनल करेगा: भट्टभाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक में सामने आने वाले सभी नामों पर चर्चा और विचार के बाद उम्मीदवारों का एक पैनल तैयार किया जाएगा और उसे शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रत्याशी चयन पर अंतिम निर्णय केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड करता है और वहीं से प्रत्याशी का ऐलान किया जाएगा।इन नामों की चल रही चर्चाभाजपा सूत्रों के अनुसार राज्यसभा सीट के लिए पार्टी इस बार भी चौंकाने वाला फैसला कर सकती है। इससे पहले पार्टी ने कल्पना सैनी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भेजकर भी सभी को चौंका दिया था। पार्टी के जानकारों का कहना है कि 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्यसभा प्रत्याशी का चयन सोच समझकर किया जाएगा और इसमें कोई नया चेहरा भी सामने आ सकता है।हालांकि पार्टी के एक बड़े तबके का मानना है कि केंद्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को राज्यसभा भेजा जा सकता है। पार्टी कई अन्य राज्यों में संगठन में भेजे गए नेताओं को राज्यसभा भेज चुकी है। इसके अलावा पूर्व सीएम डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक और मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम की भी चर्चा है। जबकि अनिल गोयल, मदन कौशिक, ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, केदार जोशी जैसे नाम भी चल रहे हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलवंत सिंह भौंर्याल ने तो राज्यसभा सीट के लिए बाकायदा पार्टी में आवेदन भी किया है। ऐसे में उन्हें भी राज्यसभा भेजने के लिए पैनल में शामिल किया जा सकता है।नई टीम से तैयारी होगी तेजप्रदेश प्रभारी, सहप्रभारियों की तैनाती के बाद अब पार्टी की ओर से संगठन महामंत्री के खाली पद को भी भर दिया गया है। इससे चुनाव तैयारी में तेजी आने की उम्मीद है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि इससे संगठन के क्रियाकलाप में तेजी आएगी।बैठक में राम माधव और सह प्रभारियों के भी आने की चर्चाराज्यसभा प्रत्याशी चयन के लिए बुलाई गई कोर कमेटी की बैठक में नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारियों के भी आने की चर्चा थी। लेकिन राम माधव के एक दिन पहले ही विदेश से लौटने की वजह से उनके दौरे पर मुहर नहीं लग पाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को होने वाली प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नहीं पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी के राज्य के दौरे पर आने के नए कार्यक्रम की घोषणा जल्द की जाएगी।