Friday, 25 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Bigg Boss 20: "मनोज तिवारी अपनी बेटी को देखो..." बिग बॉस में काजी का फूटा गुस्सा, सरेआम खोली रीति की पोल

INT News24 September 2026 at 10:50 pm

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच रिश्तों के साथ-साथ परिवार को लेकर होने वाली बहस भी सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में काजी और रीति  के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया. काजी ने रीति के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए मनोज तिवारी का नाम लेकर ऐसी बात कह दी, जिसके बाद घर का माहौल गरमा गया. काजी ने साफ कहा कि वह किसी के माता-पिता को गाली नहीं देते हालांकि, रीति ने उनके पिता के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है.

'मैं आपकी इज्जत करता हूं मनोज तिवारी'- काजी

काजी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने रीति को गाली नहीं दी है और वह उनकी इज्जत करते हैं. इसी दौरान उन्होंने मनोज तिवारी को संबोधित करते हुए कहा,

“मैं आपकी इज्जत करता हूं मनोज तिवारी"

लेकिन आप अपनी बेटी को देखो. वो दूसरी लड़की के लिए गाली दे रही है. यह सही नहीं हैं. It's Not Done.

Qazi: “This is for you, Manoj Tiwari. Apni daughter ko dikhao… not done.” 👏🏽👏🏽👏🏽

The courage to call out what he feels is wrong Qazi really stood his ground 🔥 Respect. ❤️

Goosebumps♥️🙌 #QaziTouqeer #BiggBoss20 #BB20 pic.twitter.com/lmyYBbMklg

— Innnnnonnnnn (@inomentll) September 23, 2026

">

काजी की इस बात ने पूरे विवाद को और बड़ा कर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि उनके हिसाब से किसी लड़की के लिए गाली का इस्तेमाल करना सही नहीं है. काजी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए रीति  के व्यवहार पर सवाल उठाया और कहा कि उन्हें इस तरह की भाषा बिल्कुल पसंद नहीं है.

“उसने मेरे बाप को गाली दी है” - काजी

काजी यहीं नहीं रुके. उन्होंने अपने पिता का जिक्र करते हुए कहा कि रिती ने उनके पिता को गाली दी है. काजी ने कहा, “उसने मेरे बाप को गाली दी है.” इसके बाद उन्होंने अपनी तरफ से सफाई देते हुए कहा कि वह कभी किसी के मां-बाप को गाली नहीं देते.

काजी ने कहा कि उनके लिए परिवार काफी मायने रखता है और वह किसी के माता-पिता के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करते. उनका कहना था कि अगर कोई उनके परिवार को लेकर ऐसी भाषा इस्तेमाल करता है, तो उन्हें इस बात का दुख और गुस्सा दोनों होता है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'बाप पर मत जा साले...' डिस-बैटल में पार हुई बेशर्मी की सारी हदें, काजी-रीति में महा-क्लेश