Wednesday, 5 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

क्या 5 अगस्त से मिलेगा 100% प्योर पेट्रोल? जानिए वायरल मैसेज का पूरा सच

INT News4 August 2026 at 09:19 pm

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है. मंत्रालय ने एक्स पर कहा, "5 अगस्त से बिना एथेनॉल वाला 100% पेट्रोल बेचे जाने का दावा पूरी तरह गलत और भ्रामक है. इसके अलावा E20 पेट्रोल के 105-110 प्रति लीटर में बिकने की बात भी फर्जी है."

देशभर में E20 पेट्रोल का रोलआउट पहले की तरह ही जारी रहेगा

मंत्रालय ने साफ किया है कि एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम के तहत देशभर में E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) का चरणबद्ध रोलआउट पहले की तरह ही जारी रहेगा.

सरकार ने नागरिकों से फर्जी खबरों से बचने की दी सलाह

सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले हमेशा सरकारी स्रोतों या तेल विपणन कंपनियों (OMCs) के आधिकारिक माध्यमों से उसकी सत्यता की जांच जरूर करें.

ये भी पढ़ें: तेल कंपनियों को मिली राहत, गैस सिलेंडर पर कम हुआ घाटा