Saturday, 12 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में युवक की तेजधार हथियार से हत्या:कुआं खोदने का करता था काम, नहर पटरी के पास खेत में मिली लाश, सिर किए कई वार

INT News12 September 2026 at 08:45 am

लुधियाना के थाना डेहलों के अधीन आते गांव सीलों कलां के रहने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव अगले दिन नहर की पटरी के पास मिला। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले। उसके शव को डेहलों सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मृतक का नाम रुलदू सिंह है। कई वर्ष पहले उसका तलाक हो चुका है। उसके दो बेटियां है। एक दिन बाद खेत में मिली लाश

रुलदू के भाई काका सिंह ने बताया कि उसका भाई रुलदू सिंह 10 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:01 बजे अपने घर से कहीं चला गया था। उसका खुद का बाइक घर पर था। किसी अन्य के साथ बैठकर वह गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वह कुएं खोदने का काम करता है। परिजनों की तलाश के दौरान 11 सितंबर को रुलदू सिंह की लाश खानपुर नहर पटरी के साथ लगते खाली खेत में मिली। उन्हें अभी किसी पर शक नहीं है। सिर पर तेजधार हथियार से किए वार शिकायतकर्ता के मुताबिक, रुलदू सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने मारपीट की थी। हमलावरों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है और आरोपी भी अज्ञात हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

थाना डेहलों पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।