समाचार · झारखंड
JSSC cgl exam cancelled : 21 जुलाई से 17 अगस्त तक क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट
JPSC-JSSC students protest : अब तक की घटनाक्रम एक नजर में
21 जुलाई : सीआइडी की जेपीएसससी कार्यालय में छापेमारी व आठ हिरासत में
21 जुलाई : जेपीएससी के अध्यक्ष एल खियांग्ते का रात में इस्तीफा
22 जुलाई : राज्यपाल ने अध्यक्ष का इस्तीफा स्वीकार किया
22 जुलाई : आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा सहित सभी नौ परीक्षाएं स्थगित की
22 जुलाई : सीआइडी द्वारा उप परीक्षा नियंत्रक सहित अन्य लोगों से पूछताछ
22 जुलाई : भाजयुमो का जेपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन
22 जुलाई : सीआइडी ने टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह को किया गिरफ्तार
23 जुलाई : पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के आवास पर सीआइडी का छापा
24 जुलाई : आयोग के अध्यक्ष एल खियांग्ते से पूछताछ शुरू
इसे भी पढ़ें: JPSC-JSSC की 15 भर्ती परीक्षाओं पर संकट! TDPL के जरिए हुईं कौन-कौन सी परीक्षाएं? देखें पूरी लिस्ट
24 जुलाई : सीआइडी का होटलों में छापामारी, टीडीपीएल के तीन कर्मी गिरफ्तार
25 जुलाई : परीक्षा रद्द करने व उच्च स्तरीय जांच को लेकर देवेंद्र महतो अनशन पर बैठे 29 जुलाई : सीआइडी ने पास अभ्यर्थियों से मांगी ओएमआर शीट
29 जुलाई : जेपीएससी मुद्दे पर भाजपा सांसदों ने संसद भवन के समक्ष किया प्रदर्शन
30 जुलाई : ओएमआर शीट में गड़बड़ी करनेवाला सुमन सौरभ गिरफ्तार
30 जुलाई : सीआइडी में जेपीएससी से एजेंसी टीडीपीएल के बारे में आयोग से मांगी जानकारी
2 अगस्त : परीक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर राज्यपाल नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिले
3 अगस्त : सीआइडी का पांच जिलों के 18 ठिकानों पर छापेमारी
इसे भी पढ़ें: JSSC CGL cancelled: छात्रों में जश्न, खुशी से छलके आंसू, मांगें माने जाने पर भावुक हुए अभ्यर्थी
4 अगस्त : नेमरा में शिबू सोरेन की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री ने कहा, छात्रों के साथ न्याय होगा
4 अगस्त : जेपीएससी मामले में सीआइडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया
5 अगस्त : राज्यपाल से लोकभवन में मिले मुख्यमंत्री, परीक्षा में कथित अनियमितता की दी जानकारी
5 अगस्त : धरना व अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों से राज्य सरकार ने वार्ता की पहल की
5 अगस्त : सीआइडी ने पूर्व अध्यक्ष खियांग्ते के स्टॉफ समेत पांच को किया गिरफ्तार
5 अगस्त : अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट सीआइडी के पास भेजने के लिए सात अगस्त 2026 तक का समय बढ़ाया
इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: CID की बड़ी कार्रवाई, पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के PA ब्रज कुमार राम गिरफ्तार
5 अगस्त : सोनम वांगचुक के आग्रह पर अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने पानी पिया
5 अगस्त : विद्यार्थी परिषद ने डीएसपीएमयू परिसर से अलबर्ट एक्का चौक तक छात्र मार्च निकाला
6 अगस्त : सीएम ने छात्रों से वार्ता के लिए चार मंत्रियों की एक कमेटी बनायी
6 अगस्त : विधानसभा का सत्र शुरू, भाजपा व अन्य दलों मे जेपीएससी/जेएसएससी मुद्दे पर हंगामा शुरू किया
8 अगस्त : स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में चारों मंत्री ने छात्र संगठनों के साथ वार्ता की
8 अगस्त : आइसा का विधानसभा घेराव के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के ऊपर स्याही फेंकी गयी
8 अगस्त : सीआइडी ने जेपीएससी के तीन सदस्यों को 10 अगस्त को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया
8 अगस्त : सरकार के प्रतिनिधियों ने स्टेट गेस्ट हाउस में दूसरे दिन चार संगठनों के साथ की वार्ता
8 अगस्त : 14वीं जेपीएससी सिविल परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गयी
8 अगस्त : नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले युवक को जेल भेजा गया
8 अगस्त : जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों ने फ्लैश लाइट के साथ शहीद निर्मल महतो मार्च निकाला
8 अगस्त : विद्यार्थी परिषद द्वारा सीएम हाउस घेराव के दौरान पुलिस से झड़प
8 अगस्त : सरकार के प्रतिनिधि ने देर रात तक छात्रों के साथ हुई वार्ता की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी
9 अगस्त : सरकार के प्रतिनिधि ने स्टेट गेस्ट हाउस में पुन: छात्र संगठनों के साथ वार्ता की
9 अगस्त : सरकार के प्रतिनिधि ने देवेंद्र महतो से वीडियो कॉल कर भूख तोड़ने की अपील की
9 अगस्त : देवेंद्र गुट ने प्रतिनिधि से वार्ता करने के बाद घोषणा की कि लिखित निर्णय देने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी
9 अगस्त : 14वीं जेपीएससी पीटी व बैकलॉग परीक्षा रद्द करने और इडी जांच पर सरकार राजी
9 अगस्त : जेपीएससी के तीनों सदस्यों का इस्तीफा
9 अगस्त : छात्रों के साथ वार्ता विफल, विधानसभा घेराव का निर्णय 9 अगस्त : मुख्यमंत्री ने परीक्षा में सुधार के लिए मांगे सुझाव
10 अगस्त : छात्रों का विधानसभा घेराव, लाठी चार्ज, 14 पुलिसकर्मी व सौ छात्र घायल
10 अगस्त : जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार
10 अगस्त : इडी ने जांच इसीआइआर दर्ज किया
10 अगस्त : अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो सदर अस्पताल में भर्ती हुए
10 अगस्त : तीनों सदस्यों से सीआइडी ने पूछताछ शुरू की
11 अगस्त : सीएम ने 14वीं जेपीएससी व दो बैकलॉग रद्द करने की बात विधानसभा में कही
11 अगस्त : सीआइडी ने जेएसएससी सीजीएल की जांच शुरू की
13 अगस्त : सीआइडी ने दिल्ली से मिथिलेश सिंह को गिरफ्तार किया
13 अगस्त : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा की सीबीआइ जांच के लिए हाइकोर्ट में पीआइएल
13 अगस्त : पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने कहा, अनियमितता की शिकायत पर खियांग्ते ने पद से हटाने की धमकी दी थी
14 अगस्त : आदोलनरत छात्रों ने मेन रोड में परीक्षा माफिया व चार मंत्रियों का पुतला फूंका
15 अगस्त : छात्रों ने मेन रोड में तिरंगा यात्रा निकाली
15 अगस्त : छात्रों ने मुख्यमंत्री व अन्य लोगों का पुतला दहन किया
16 अगस्त : मंत्रियों की कमेटी ने छात्रों को वार्ता के लिए 17 अगस्त को बुलाया
16 अगस्त : राहुल गांधी ने सीएम को पत्र लिख कहा, स्वयं बात करें छात्रों से
17 अगस्त : जेएसएससी सचिव व जेएसएससी कार्यालय में सीआइडी की छापेमारी
17 अगस्त : सीआइडी ने पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्या के पीए बीके राम को जेल भेजा
17 अगस्त : छात्र वार्ता के लिए तैयार थे, लेकिन मंत्रियों की कमेटी वार्ता स्थल पर नहीं पहुंची
17 अगस्त : मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलायी
17 अगस्त : मुख्यमंत्री ने 14वीं जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा की
17 अगस्त : छात्रों ने आंदोलन जारी रखने की घोषणा की