Tuesday, 18 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भोपाल में आज से 10 ई-बसें और दौड़ेंगी:बैरागढ़, कोलार-बावड़ियाकलां में बेहतर होगी कनेक्टिविटी; सभी एमपी नगर से गुजरेंगी

INT News18 August 2026 at 12:05 am

राजधानी भोपाल के पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में शामिल ई-बसों की मंगलवार से संख्या बढ़ जाएगी। 10 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर और उतरेंगी। इसके बाद इनकी संख्या 20 हो जाएगी। बैरागढ़, कोलार रोड, बावड़ियाकलां तक बेहतर कनेक्टिविटी हो जाएगी। सभी बसें एमपी नगर से होकर जरूर गुजरेंगी। ऐसे में नौकरीपेशा और पढ़ाई करने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में ई-बसों को ऐसे 3 रूट पर चलाया जा रहा है, जो शहर के बड़े हिस्से को कवर कर लेती हैं। इनमें बैरागढ़, कोलार रोड, एमपी नगर, न्यू मार्केट, कोलार रोड, बावड़ियाकलां, सलैया, रोहित नगर, अशोका गार्डन, सुभाषनगर, कोहेफिजा, पीर गेट जैसे बड़े इलाके भी शामिल हैं। इनका न्यूनतम किराया 6 से 7 रुपए, जबकि अधिकतम 40 रुपए है। हर रोज 12 हजार यात्रियों को होगा फायदा

राजधानी में ई-बसों का बेड़ा मंगलवार को दोगुना हो जाएगा। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) कुल 20 ई-बसें चलाएगा। अब तक दौड़ रही 10 बसों में एक दिन में औसत 4500 यात्री सफर कर रहे थे। इनमें स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और कामकाजी महिलाओं की संख्या अधिक है। मंगलवार से 10 बसें और चलेंगी। इससे 10 से 12 हजार यात्री रोज सफर कर सकेंगे। इन 3 रूटों पर दौड़ेंगी ई-बसें B35-चिरायु अस्पताल, बैरागढ़ से आकृति ईको सिटी, सलैया B36- कोच फैक्ट्री से कोलार रोड तक B37- बैरागढ़ ई-बस डिपो से आईएसबीटी अब जानिए क्या है बसों की खासियत… सबसे प्रमुख दिव्यांगों के चढ़ने-उतरने के लिए हाईड्रोलिक डोर हैं। जिनके जरिए वे ट्रायसिकल, व्हील चेयर समेत बस में आ-जा सकेंगे। इन बसों में जिस जगह हाईड्रोलिक डोर है, उसके ठीक सामने इतनी जगह है कि दो व्हील चेयर या ट्रायसिकल एक साथ खड़ी हो सके। दिव्यांगजनों के लिए पहली बार बस में यह सुविधा दी गई है। भोपाल के ट्रैफिक के लिहाज से इसलिए खास

ई-बस की लंबाई 9 मीटर और चौड़ाई करीब साढ़े 3 मीटर है, जबकि वर्तमान में जो सिटी बसें चल रही हैं, उनकी लंबाई 12 मीटर तक है। ऐसे में कई बार ये बसें तंग सड़कों और ट्रैफिक में फंस जाती है। ई-बसों के साथ ऐसा नहीं होगा। कुछ रूट पर ट्रैफिक जाम के हालात में जरूर दिक्कतें हो सकती हैं। ई-बसों की देखिए तस्वीरें…