national · दिल्ली
भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान
INT News8 July 2026 at 08:53 pm

नई दिल्ली, 8 जुलाई। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) अपडेट में चालू कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान इसके 7 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।