entertainment
बॉक्स ऑफिस पर 'उड़ता तीर' का निशाना चूका या लगा सटीक? जानें आयुष्मान और सारा की फिल्म की पहले दिन की कमाई

Udta Teer Box Office Collection Day1: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. स्पाई कॉमेडी के तौर पर आई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पहले दिन फिल्म ने करीब 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की. अब सबकी नजरें दूसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हैं. फिल्म के लिए शनिवार और रविवार बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि अगर वीकेंड पर कमाई में उछाल नहीं आया, तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है.
पहले दिन कैसी रही 'उड़ता तीर' की कमाई?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों में पहले दिन की कमाई 4.10 करोड़ रुपये बताई गई है. फिल्म को पहले दिन दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला.
सुबह के शोज में दर्शकों की संख्या कम रही, लेकिन शाम और रात के शोज में कुछ सुधार देखने को मिला. अब फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी के लिए वीकेंड का प्रदर्शन काफी अहम होगा.
ये भी पढ़ें: ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज, तीन हसीनाओं के बीच फंसे आयुष्मान खुराना
आयुष्मान की पिछली फिल्म से बेहतर शुरुआत?
आयुष्मान खुराना इससे पहले भी कई अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उनकी फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस और सामाजिक मुद्दों पर आधारित कहानियां शामिल रही हैं. 'उड़ता तीर' में वह स्पाई कॉमेडी के अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.
पिंकविला की ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की ओपनिंग आयुष्मान और सारा की पिछली फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' से बेहतर रही. इतना ही नहीं फिल्म ने इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा से ज्यादा कमाई की है. हालांकि, शुरुआती कमाई के आधार पर किसी फिल्म की सफलता का फैसला नहीं किया जा सकता. आने वाले दिनों में दर्शकों की प्रतिक्रिया और कमाई का ट्रेंड ज्यादा अहम होगा.
क्या है 'उड़ता तीर' की कहानी?
'उड़ता तीर' एक स्पाई एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जासूसी की दुनिया के बीच कॉमेडी और गलतफहमियों का तड़का लगाया गया है. फिल्म का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है. आयुष्मान और सारा के अलावा इसमें राहुल बोस, राम कपूर, सुहैल नैयर, गुलशन ग्रोवर और रघुबीर यादव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.
ये भी पढ़ें: उड़ता तीर रिव्यू: अतरंगी कहानी, कड़क डायलॉग्स और कॉमेडी के ताबड़तोड़ सरप्राइज