Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

कचहरी चौक मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने बेसबॉल का डंडा जब्त, SC-ST एक्ट में केस दर्ज

INT News7 August 2026 at 08:33 am

सिवनी शहर के कचहरी चौक क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया बेसबॉल का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सी.वी. रमन वार्ड निवासी अंकित उइके ने बुधवार रात शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कचहरी चौक पर मन्नू उर्फ अरुण नाविक, यश रजक, अनुज नामदेव, राजा उर्फ कचरा उर्फ पुरुषोत्तम गौर और आयुष नामदेव ने उनके तथा उनके साथियों उमर और मोहित के साथ विवाद किया। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर बेसबॉल के डंडे से हमला किया गया। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 266/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित करने के बाद पुलिस टीम ने सभी नामजद आरोपियों को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। इनको किया गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में मन्नू उर्फ अरुण नाविक (36), यश रजक (19), अनुज नामदेव (25), राजा उर्फ कचरा उर्फ पुरुषोत्तम गौर (37) और आयुष नामदेव (30) शामिल हैं। सभी आरोपी सिवनी शहर के महावीर वार्ड और गणेश चौक क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बेसबॉल का डंडा भी जब्त किया है। इसे मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।