national
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों से की अपील, कहा- डिग्री के साथ स्किल भी जरूरी, तभी मिलेंगे रोजगार के मौके
INT News6 August 2026 at 11:37 pm

गुवाहाटी, 6 अगस्त। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि छात्रों को अब सिर्फ पारंपरिक डिग्री पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। बढ़ती प्रतिस्पर्धा वाले जॉब मार्केट में टिके रहने के लिए स्किल-आधारित और विशेषज्ञता वाली शिक्षा अपनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मेरिट और विशेषज्ञता ही अवसर तय करेगी।