Wednesday, 8 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

अशोकनगर में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव:मोबाइल से हुई पहचान, पत्नी-बेटी को लेने छत्तीसगढ़ जा रहा था युवक

INT News8 July 2026 at 09:28 pm

अशोकनगर रातीखेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रुसल्ला रेलवे फाटक के पास बुधवार को एक व्यक्ति का आधा शव मिला। शव की पहचान मोबाइल फोन के माध्यम से कृष्णदान मिंज (35) के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कासाबेल गांव के निवासी थे। अनुमान है कि मौत दो-तीन दिन पहले हुई थी। रेलवे ट्रैक किनारे पड़े शव को कुत्तों ने नोच लिया था, जिससे उसका एक पैर का हिस्सा और आधा शरीर गायब था। किसी राहगीर ने शव देखकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। शव के पास मिले दो मोबाइल फोन बंद थे, लेकिन उनमें लगी सिम चालू थीं। पुलिस ने सिम के जरिए परिजनों से संपर्क किया और मृतक की पहचान सुनिश्चित की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कृष्णदान अपनी पत्नी और बेटी को लेने के लिए शिवपुरी जिले के बदरवास जा रहे थे, जहां उनकी साली रहती हैं, जो शिक्षक है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।