national · महाराष्ट्र
आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता का अनशन पांचवें दिन भी जारी, प्रकाश आंबेडकर ने की मुलाकात
INT News1 October 2026 at 11:12 pm

मुंबई, 1 अक्टूबर। आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में न्याय और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनके माता-पिता मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। गुरुवार को उनके अनशन का पांचवां दिन रहा। इस दौरान वंचित बहुजन आघाडी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने आजाद मैदान पहुंचकर साहिल के माता-पिता से मुलाकात की।