Friday, 9 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

जीएसटी परिषद के फैसलों से एमएसएमई को बड़ी राहत, घटेगा नोटिस और पेनाल्टी का बोझ

INT News8 October 2026 at 11:48 pm

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। जीएसटी काउंसिल की हालिया बैठक में लिए गए फैसलों को छोटे और मझोले कारोबारियों (एमएसएमई) के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। टैक्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन फैसलों से कानून की अनिश्चितता, टैक्स नोटिस, पेनाल्टी और मुकदमेबाजी का डर काफी हद तक कम होगा और व्यापार करने में आसानी बढ़ेगी।