Friday, 9 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

सागरमंथन 2026 में भारत की समुद्री साझेदारी को मिला वैश्विक विस्तार, सर्बानंद सोनोवाल बोले-देश के युवा लिखेंगे भविष्य

INT News8 October 2026 at 11:19 pm

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर। केंद्रीय पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि भारत का समुद्री भविष्य देश के युवा लिखेंगे। राजधानी में चल रहे 'सागरमंथन: द ग्रेट ओशन्स डायलॉग 2026' के दूसरे दिन उन्होंने भारत की समुद्री साझेदारी को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए कई अहम द्विपक्षीय बैठकें कीं।