Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली बेसिक शिक्षा की तस्वीर, देवरिया के सहवा का पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय बना प्रदेश का मॉडल स्कूल

INT News6 August 2026 at 11:44 pm

देवरिया, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा की तस्वीर तेजी से बदली है। एक समय जहां सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी थी, वहीं आज देवरिया के सहवा स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय राज्य के मॉडल स्कूलों में शुमार हो गया है। यहां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सांस्कृतिक, वैज्ञानिक और शारीरिक विकास पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।