Monday, 31 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फरीदाबाद नग्न हालात में आगरा नहर किनारे मिला अज्ञात शव:सेक्टर-29 बाईपास रोड की घटना, पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण होगा स्पष्ट

INT News31 August 2026 at 09:40 am

फरीदाबाद सेक्टर-29 बाईपास रोड स्थित आगरा नहर के किनारे सोमवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव काफी पुराना बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच की, लेकिन शव की पहचान से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शव पर नहीं मिले कपड़े पुलिस के अनुसार, नहर किनारे मिले शव के ऊपर कोई कपड़े नहीं थे। शव की हालत काफी खराब होने के कारण मौके पर उसकी पहचान करना मुश्किल था। फिलहाल पुलिस यह भी स्पष्ट नहीं कर पाई है कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और चिकित्सकीय जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया है। यह हादसा है, हत्या या किसी अन्य वजह से मौत हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि शव के नहर किनारे पहुंचने के बारे में कोई सुराग मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार खेड़ी पुल थाना इंचार्ज देवेन्द्र के मुताबिक शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के साथ-साथ शव की उम्र और लिंग से जुड़ी स्थिति भी स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाकर शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।