Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खुद को पुलिसकर्मी बताकर शराबी का हंगामा:दमोह में देशभक्ति गीत गाकर स्वच्छता का संदेश; बोला-एसपी कार्रवाई नहीं कर सकेंगे

INT News9 August 2026 at 08:49 am

दमोह शहर के बस स्टैंड पर शनिवार रात एक शख्स ने शराब के नशे में हंगामा किया। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताया और काफी देर तक देशभक्ति गाने व शेर-शायरी सुनाता रहा। इस दौरान उसने दमोह एसपी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। घटना का वीडियो रविवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति ने अपना नाम गंगाराम पटेल बताया। वह नशे की हालत में देशभक्ति गीत और शेर-शायरी सुनाता रहा। उसने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया। एसपी को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नशे में शख्स ने दमोह एसपी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कार्रवाई न कर पाने की चुनौती दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल से पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद लोग सार्वजनिक स्थान पर नशे में हंगामा करने और खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले शख्स पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति वास्तव में पुलिस विभाग से जुड़ा है या नहीं। पुलिस ने वीडियो की जांच और संबंधित व्यक्ति की पहचान के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।