समाचार · झारखंड
Chief Justice MS Sonak के सम्मान में झारखंड HC में 27 को फुलकोर्ट फेयरवेल रेफरेंस

रांची. झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक के सम्मान में 27 नवंबर को फुलकोर्ट फेयरवेल रेफरेंस का आयोजन किया जायेगा. हाइकोर्ट के कोर्ट नंबर-एक में दोपहर 1:45 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश, वरीय अधिवक्ता और अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहेंगे. इस संबंध में हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा की ओर से आधिकारिक सूचना जारी की गयी है.
कोर्ट नंबर-एक में होगा आयोजन
आधिकारिक सूचना के अनुसार, 27 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे फुलकोर्ट फेयरवेल रेफरेंस आयोजित किया जायेगा. यह कार्यक्रम चीफ जस्टिस एमएस सोनक के सम्मान में होगा. इसमें हाइकोर्ट के न्यायाधीशगण, वरीय अधिवक्ता और अधिवक्ता शामिल होकर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देंगे.
यह भी पढ़ें: रांची में 45 हॉस्टल, लॉज और कोचिंग संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो होंगे सील
नौ जनवरी 2026 को बने थे झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस
चीफ जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने नौ जनवरी 2026 को झारखंड हाइकोर्ट के 18वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी. इससे पहले वह बॉम्बे हाइकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में पदस्थापित थे. उन्होंने 21 जून 2013 से आठ जनवरी 2026 तक बॉम्बे हाइकोर्ट में अपनी सेवाएं दी थीं. अब उनके सम्मान में 27 नवंबर को फुलकोर्ट फेयरवेल रेफरेंस आयोजित किया जायेगा.
कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू हओ सकते हैं झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश
झारखंड हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु बाखरू का तबादला झारखंड हाईकोर्ट करने की सिफारिश की है. कॉलेजियम की 24 नवंबर 2026 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.
यह भी पढ़ें: हटिया-पटना एक्सप्रेस से शराब की 52 बोतलें जब्त, लावारिस बैग में छिपाकर ले लाई जा रही थी शराब