national
भरत तिवारी के परिवार ने प्रशांत किशोर के दावे को बताया झूठ, मानहानि का केस करने की चेतावनी
INT News6 August 2026 at 11:12 pm

भोजपुर, 6 अगस्त। भरत तिवारी की मां आशा देवी और उनके भाई चंदन तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए उस आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि परिवार को सरकारी सहायता के रूप में 50 लाख रुपए मिल चुके हैं। परिवार ने इस दावे को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर इस आरोप का कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया तो वे प्रशांत किशोर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।