समाचार · हरियाणा
गुरुग्राम में वाटिका टावर की 9वीं मंजिल में लगी आग:ऑफिस में रखे फर्नीचर समेत दस्तावेज जले; एक घंटे में पाया काबू
गुरुग्राम में सेक्टर-66 स्थित वाटिका प्रोफेशनल टावर की नौवीं मंजिल पर रविवार रात करीब 10 बजे एक प्राइवेट कार्यालय में अचानक आग लग गई। आग से कार्यालय में रखी कुर्सियां, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से फायर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे के समय दफ्तर बंद था। जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार्यालय में रखा कीमती फर्नीचर और दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय फायर विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और इसे अन्य मंजिलों पर फैलने से रोका। कमर्शियल बिल्डिंग में कई प्राइवेट कार्यालय वाटिका प्रोफेशनल टावर एक कमर्शियल बिल्डिंग है, जिसमें विभिन्न कंपनियों और संस्थानों के कई प्राइवेट कार्यालय संचालित होते हैं। आग नौवीं मंजिल पर स्थित एक कार्यालय में लगी थी। आग से कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर, कुर्सियां और अन्य सामान जल गया। फायरकर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के अन्य कार्यालयों तक फैलने से रोक लिया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि रविवार की छुट्टी होने के कारण बिल्डिंग में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस और प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहे हैं और सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।