Friday, 21 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

पुलिस को देखते ही भागने लगे थे तीनों, पीछा कर पकड़े गये; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद

INT News20 August 2026 at 10:32 pm

मयूरहंड. पुलिस ने चोरी की एक स्प्लेंडर बायक (एमएच02जीसी4226) के साथ तीन चोर को हजारीबाग जिला के पदमा थाना क्षेत्र के इटखोरी मोड़ से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों को पुलिस ने बुधवार की देर शाम जेल भेज दी.

जेल भेजे गये लोगों में इटखोरी थाना क्षेत्र के सहरजाम गांव निवासी शंभु भुईयां के पुत्र सूरज कुमार भुईयां, सुरेंद्र यादव के पुत्र प्रशांत कुमार यादव उर्फ माईकल व साजन कुमार उर्फ सर्जन (उम्र 20) शामिल हैं. यह जानकारी मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर दी. डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्ध हज़ारीबाग रोड़ होते हुए इटखोरी मोड़ की और जा रहे हैं.

त्वरित कार्यवाई करते हुए टीम का गठन कर स्थल पहुंचें. जहां संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे. पीछा कर दोनों को पकड़ा गया. दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात को स्वीकार किया है. छापेमारी दल में थाना प्रभारी राहुल दुबे के साथ सहायक अवर निरीक्षक पुनीत कुमार समेत बल उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: सिमरिया में लगातार बारिश से लोबगा तालाब का बांध टूटा, 15 हजार मछलियां बहीं; एक एकड़ धान की फसल बर्बाद

ये भी पढ़ें: शादी का झांसा, नाबालिग से संबंध और फिर बच्चा होने पर इनकार; आरोपी गिरफ्तार