समाचार · हरियाणा
भिवानी की बेटी से फतेहाबाद में प्रताड़ना:साढ़े 8 साल पहले हुई शादी, बोली- ससुराल वालों ने किया तंग, मारपीट करते थे
भिवानी की बेटी से फतेहाबाद में प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। वहीं शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे तंग करते थे। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के नया बाजार निवासी प्रिया शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी 27 फरवरी 2018 को शादी फतेहाबाद के गांव डाबी खुर्द निवासी योगेश के साथ हुई थी। शादी के 6 महीने तक सबकुछ ठीक रहा, उसके बाद ससुराल वालों ने छोटी-छोती बातों पर परेशान करना शुरू कर दी। साथ ही दहेज कम लाने का ताना मारने लगे। जिसके कारण घर में कलेश होने लगा। वहीं ससुराल वालों ने मारपीट भी की। किराए के मकान में रही
जिसके कारण उसका पति उसे किराए के मकान में अलग रखने लगा। लेकिन उसकी सास को कैंसर होने के कारण सास की सेवा के लिए वह वापस घर रहने लगी। करीब पांच साल वापस आई तो भी ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। जिसके कारण व मायके आ गई। एक माह बाद घर बसाने के लिए वापस ससुराल गई, तो दोबारा से मारपीट करने लगे। वह बीमारी रहती तो उसका ईलाज भी नहीं करवाते। पति पर तलाश देने की धमकी देने के आरोप
उसने आरोप लगाया कि उसका पति बार-बार तलाक देने की धमकी देता है। जब उसने यह बातें अपने पिता को बताई तो उसने अपने दामाद से बात की तो दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद भट्टू थाने में शिकायत दी। बाद में सहमति से उसे 10 दिन में लेकर जाने की बात कही। जब वह पति से बात करती है तो वह गाली-गलौज करता है और फोन काट देता है। उसके सभी गहने पति के पास है और वे गहने वापस दिलाए जाएं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।