national
जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने किया संयुक्त मॉक ड्रिल
INT News8 July 2026 at 08:44 pm

पुरी, 8 जुलाई। विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 2026 को लेकर ओडिशा सरकार और प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं के पुरी पहुंचने को देखते हुए इस बार भी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस, आपदा प्रबंधन और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार संयुक्त मॉक ड्रिल और अभ्यास किए जा रहे हैं।