national · गुजरात
गुजरात: 4.35 करोड़ रुपए कीमत की 4.35 किलो 'व्हेल की उल्टी' जब्त, दो लोग हिरासत में
INT News1 October 2026 at 10:54 pm

अहमदाबाद, 1 अक्टूबर। गुजरात पुलिस के स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) ने अहमदाबाद ग्रामीण के बावला इलाके में छापेमारी के दौरान दो लोगों से 4.354 किलोग्राम एम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) जब्त की, जिसकी कीमत 4.35 करोड़ रुपए है। इस संबंध में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी।