Sunday, 11 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

VIDEO: CJP का आरोप, BJP-RSS के लोगों ने लड़की को पीटा; पुलिस पर हमलावरों को बचाने का दावा

INT News10 October 2026 at 10:52 pm

CJP Protest: CJP ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कथित मारपीट का एक वीडियो साझा किया है. हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

CJP ने वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में BJP-RSS के लोग एक लड़की के साथ मारपीट कर रहे हैं. संगठन का दावा है कि वीडियो में एक अधिकारी लोगों को रिकॉर्डिंग रोकने का निर्देश देता हुआ भी दिखाई दे रहा है.

CJP ने सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा करने के बजाय दिल्ली पुलिस कथित तौर पर हमलावरों की मदद क्यों कर रही है. संगठन ने यह भी पूछा कि आरोपियों को इस तरह की छूट किसने दी है.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: 11 अक्टूबर को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, नये कप्तान शिंदे का ऐलान

वीडियो में क्या दिख रहा है?

CJP की ओर से साझा किए गए वीडियो में दो युवक कुछ लड़के-लड़कियों के साथ मारपीट करते दिखाई देते हैं. इस दौरान माइक पकड़े एक लड़की दावा करती है कि RSS के लोग छोटे-छोटे बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं और पुलिस हमलावरों को बचाने में लगी है.

हालांकि, वीडियो के आधार पर घटना की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है.

CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में शनिवार को दिल्ली में CJP ने प्रदर्शन का आह्वान किया था. हालांकि, प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकने के लिए राजधानी में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में सात हजार से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. इनमें दो हजार से अधिक लोगों को नई दिल्ली इलाके से हिरासत में लिया गया. CJP के नेता अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को मुंबई से दिल्ली पहुंची उड़ान के भीतर से ही हिरासत में ले लिया गया.

प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी, माकपा नेता पिनराई विजयन और माणिक सरकार समेत कई विपक्षी नेताओं को भी अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया. सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, अधिवक्ता प्रशांत भूषण, भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और आइसा की अध्यक्ष नेहा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया.

ये भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली में पाबंदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- सुरक्षा के नाम पर सार्वजनिक परिवहन बंद नहीं कर सकते, रविवार को विशेष सुनवाई