national · मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
INT News13 September 2026 at 11:55 pm

भोपाल, 13 सितंबर। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने रविवार को राज्य पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों और 127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। नई नियुक्तियां अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी।