world
भारत के साथ रक्षा और स्पेस सेक्टर में सहयोग बढ़ाना चाहता है पोलैंड : आंद्रेज डोमान्स्की
INT News1 October 2026 at 10:43 am

मिल्वौकी, 1 अक्टूबर। पोलैंड को भारत के साथ रक्षा और अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं। पोलैंड के वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की ने कहा कि उनका देश स्पेस सेक्टर में अपना निवेश दोगुना कर रहा है और पोलिश स्पेस कंपनियों को भारत लाने की योजना भी बना रहा है।