समाचार · उत्तराखंड
देहरादून के एक घर में हुई 10 लाख रुपए के गहनों की चोरी, सालभर बाद अपनी एक गलती से पकड़ा गई आरोपी महिला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सालभर पहले एक घर से हुई 10 लाख रुपए के गहने की चोरी का अनसुलझा मामला आरोपी की एक गलती की वजह से सुलझ गया और इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए उससे चोरी गए गहने भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल चोरी की इस वारदात का खुलासा आरोपी महिला के रील प्रेम की वजह से हुआ। यह वारदात शहर के नितिशा वत्स के घर सालभर पहले उस वक्त हुई थी, जब वह जाखन इलाके के भागीरथीपुरम इलाके में दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहती थीं।एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार नितिशा ने पुलिस को बताया कि सालभर पहले उसके घर से सोने की दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, हीरा जड़ा हार्ट शेप पेंडेंट और सोने का लॉकेट चोरी हो गया था। महिला ने बताया कि इस वारदात को लेकर उसे अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक था।घरेलू सहायिका ने खुद थाने चलने की बात कह दीइसके बाद जब नितिशा ने उससे पूछताछ की तो विमला ने खुद को बेकसूर बताया और चोरी में अपनी भूमिका होने से इनकार किया। यहां तक कि उसने खुद पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कह दी। लेकिन कोई पुख्ता सबूत ना होने की वजह से नितिशा ने विमला की बात पर यकीन कर लिया। हालांकि कई बार घर की तलाशी लेने के बाद भी जब ज्वेलरी नहीं मिली तो पीड़िता ने यही मान लिया कि ज्वेलरी कहीं और खो गई होगी या किसी और ने चुरा ली होगी।पीड़िता ने थाने में नहीं की थी शिकायतनितिशा ने इस बात की शिकायत पुलिस से नहीं की, और फिर यह मामला अनसुलझा ही रह गया। इसके बाद नितिशा ने भी गहने मिलने की उम्मीद छोड़ दी और वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गईं। लेकिन इस चोरी के सालभर बाद कुछ ऐसा हुआ कि नितिशा के खोए हुए गहने चुराने वाले शख्स का पता चल गया।29 जून को पीड़िता की परिचित ने देखी रील्सदरअसल बीती 29 जून की सुबह एक परिचित ने नितिशा वत्स को बताया कि उसने एक महिला को सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक रील में बिल्कुल वही ज्वेलरी पहने देखा है, जो कि तुम्हारे घर से चोरी हुई थी। इसके बाद जब उस परिचित ने आरोपी महिला का फोटो नितिशा को भेजा तो नितिशा भी उस फोटो को देखकर हैरान रह गई। क्योंकि वह फोटो उसी विमला देवी का था, जो कि सालभर पहले उनके घर पर काम करती थी और जिस पर नितिशा को सबसे पहले शक हुआ था।नितिशा स्क्रीनशॉट और बिल लेकर पहुंच गई थानेइसके बाद नितिशा ने तुरंत आरोपी महिला की रील्स और वॉट्सअप स्टेटस के स्क्रीन शॉट्स ले लिए और साथ ही उन्हें फोन में डाउनलोड भी कर लिया। फिर चोरी गई ज्वेलरी के पुराने बिल निकालते हुए पीड़िता ने राजपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी। इस मामले में 1 जुलाई को राजपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई थी पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तारशिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने 2 जुलाई शुक्रवार को देहरादून की जौहरी रोड से आरोपी महिला विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान विमला ने चोरी की बात कबूल कर ली और चोरी किए गहने भी पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने आरोपी महिला से सोने का लॉकेट, सोने की दो अंगूठियां, हीरा जड़ा हार्टशेप पेंडेंट और एक नेकलेस बरामद किया। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपए आंकी गई।लॉकर में रखे गहने देख खराब हो गया था मनमामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली है और फिलहाल जखन में रह रही है। उसने बताया कि सालभर पहले जब वह नितिशा वत्स के घर में काम करती थी तो उसने उनके कमरे में बने लॉकर में रखी महंगी ज्वेलरी को देखा था। इसी दौरान जब उसे एकबार मौका मिला, तो उसने उन गहनों पर हाथ साफ कर दिया।